नारायणपुर: DRG, STF, और BSF की संयुक्त टीम ने नारायणपुर और कांकेर सीमा पर माड़ के क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया।
पुलिस को इस मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।
माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की यह संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर निकली थी।
29 अगस्त 2024 को सुबह 08:00 बजे से शुरू हुई इस मुठभेड़ में अभी तक 03 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
पुलिस ने जानकारी दी कि सभी जवान सुरक्षित हैं, और सर्च अभियान अब भी जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232020
Total views : 8278467