अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रेक्टर व 1 हाईवा जप्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंगः इन दिनों आरंग क्षेत्र में खनिज विभाग रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर काफी गंभीर है और रेत माफियाओं पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। कुछ दिन पहले ग्राम गुदगुदा में कार्यवाही करने के बाद शनिवार को रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार व उप संचालक खनिज के निर्देशानुसार सुपरवाईजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे ग्राम कुरुद (कुटेला) से तीन ट्रैक्टर व एक हाईवा को मौके से जप्त कर थाना गिधपुरी के सुपुर्द किया गया। आपको बता दें कि ग्राम कुरुद में रोजाना सैकडों की संख्या में ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

जिससे शासन प्रशासन को लाखों रुपए राजस्व की हानि हो रही है। रायपुर जिले के अंतिम छोर होने के कारण कुरुद में बलौदाबाजार-भाठापारा-बेमेतरा-कवर्धा सहित विभिन्न जिलों से रेत माफिया रेत का अवैध परिवहन कर रहे है। खनिज विभाग द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यवाही से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है। आने वाले समय में खनिज विभाग द्वारा बड़े स्तर पर कार्यवाही करने की योजना बन रही है। इस कार्यवाही में वीरेंद्र बेलचंदन, डी.के. साहु सुपरवाइजर व सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *