रेलवे स्टेशन के 18 दुकानदारों को मिलेगा अपना पक्ष रखने का मौका, दुकानें खाली करने का नोटिस जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बुधवारी बाजार स्थित 18 दुकानों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस 15 अक्टूबर को जारी किया गया था, जिसमें दुकानदारों को 7 दिनों के भीतर दुकानें खाली करने का आदेश दिया गया था।

आज शाम 5 बजे तक मिलेगा अपना पक्ष रखने का मौका

रेलवे द्वारा जारी नोटिस की मियाद 21 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद रेलवे प्रबंधन दुकानें खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा। नोटिस के अनुसार, दुकानदारों को आज यानी सोमवार शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। रेलवे ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दुकानदारों से पूछा है कि उनकी दुकानें क्यों न तोड़ी जाएं।

469 करोड़ का री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर 469 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट शहर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला है। रेलवे प्रबंधन पहले ही दुकानदारों को इस योजना के बारे में सूचित कर चुका है, फिर भी कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली नहीं की हैं। प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पक्ष सुनने के बाद होगा निर्णय

रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि व्यापारियों के जवाब सुनने के बाद राज्य संपदा अधिकारी उनके पक्ष पर विचार करेंगे। दुकानदारों की स्थिति, उनके व्यवसाय और उनकी चिंताओं को समझने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *