गुण्डरदेही ब्लॉक में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वपना माधवानी: गुण्डरदेही। चुनावी माहौल में सक्रिय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 जुआड़ियों को पकड़कर 52 ताश पत्तियां और कुल ₹80,400 जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गुण्डरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने जानकारी दी कि पुलिस को ग्राम पिनकापार में काट पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने गांव की सोसाइटी के पीछे, नहर नाली के आगे खेत में नीले त्रिपाल के नीचे बैठे लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. तुषार बंसाली

2. भूपत राम साहू

3. ईश्वर लाल साहू

4. पुखराज सतनामी

5. नीलेश कुमार गात्रे

6. रोहित कुमार मारकंडे

7. परमानंद डहरे

8. संतोष कुमार साहू

9. त्रिभुवन साहू

10. हरिराम सोनकर

11. विनोद सोनकर

12. पी. लक्ष्मण राव

13. टेकुराम साहू

14. सुरेंद्र कुमार मोटवानी

15. बृजभान शोरी

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मौके से ₹80,400 नकद और 52 ताश पत्तियां जब्त कीं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *