भिलाई: दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और साइबर फ्रॉड के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए रविवार रात वैशाली नगर से 15 लड़कों को गिरफ्तार किया है। सभी लड़कों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने बैंक खाते कुणाल सोनी (गदा चौक) और कुणाल पटनायक (शास्त्री नगर) को दिए थे, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध लेनदेन में किया जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद वैशाली नगर और शांति नगर में सनसनी फैल गई, और लड़कों के परिजन थाने पहुंचे। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद ललित मोहन भी थाने पर पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस से बात की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपों के ठोस सबूत के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8180943
Total views : 8212555