बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक हुए फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। देर रात सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते  हुए परिसर से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment