रायपुर: अगले वर्ष यानी 2027 में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 11 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। छत्तीसगढ़ प्रशासन ने अर्धवार्षिकी आयु पूरी करने वाले इन अधिकारियों के पेंशन प्रकरण और अन्य स्वत्वों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सूची में 2014, 2015, 2016, 2018, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति आदेश जारी कर दिए हैं और पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य लाभों की तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य प्रशासन ने बताया कि इन अधिकारियों की सेवाएं राज्य प्रशासनिक तंत्र में महत्वपूर्ण रही हैं और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद नए अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217483
Total views : 8259595