आरग। स्थानीय ग्रामीण कृषि साख सहकारी समिति मर्या. आरंग में छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन दिवस मे किसान सम्मान समारोह का आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया।
समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा द्वारा किया गया। उन्होंने छ.ग. शासन के एक वर्ष पूण हाने पर शासन के उपलब्धियो को किसानों के साथ साझा किया। समारोह में के. के. भारद्वाज, अशोक चन्द्राकर, रामधन चन्द्राकर, के द्वारा किसान भोलाराम साहू, खोरबाहरा साहू, मदनमोहन सोनकर, कार्तिक सोनकर को श्रीफल एंव शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन संतोष साहू व आभार रामधन चंद्राकर ने किया।
कार्यक्रम मे दिनेश चन्द्राकर, नरेन्द्र लोधी, गोवर्धन सिन्हा, भुनेश्वर साहू, नरसिंग बजारे, सूरज साहू आदि किसान सदस्य उपस्थित थे।
संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227291
Total views : 8272352