अंबिकापुर में पशु क्रूरता की शर्मनाक घटना, 6 मासूम पिल्लों को पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में पशु क्रूरता का एक बेहद अमानवीय मामला सामने आया है। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे कथित तौर पर छह मासूम पिल्लों के साथ बर्बरता किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ नाबालिगों ने पहले पिल्लों की बेरहमी से पिटाई की और इसके बाद उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर बेजुबान डॉग शेल्टर की ओर से गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है।

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *