सभापति अश्विनी टोडर ने कच्ची सड़कों को मुख्यमंत्री सड़क योजना में शामिल करने की किया मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

सभापति अश्विनी टोडर ने कच्ची सड़कों को मुख्यमंत्री सड़क योजना में शामिल करने की किया मांग

कोटा। सभापति अश्विनी टोडर ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर आने वाले अनुपूरक बजट में क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों को मुख्यमंत्री सड़क योजना में शामिल करने की मांग की है। इनमें खुरदूर से मौहाकापा बाकीघाट, रानीसागर से पीपरतराई और रानीसागर से अमने पहुंच मार्ग शामिल हैं।

सभापति टोडर ने बताया कि 2022-2023 के द्वितीय अनुपूरक बजट में इन सड़कों को शामिल करने के लिए स्वीकृति पत्र जारी किया गया था। उन्होंने मंत्री से मुलाकात कर इन कार्यों को 2023-24 के अनुपूरक बजट में प्रावधान करने हेतु दस्तावेज सौंपे। वित्त मंत्री चौधरी ने कोटा क्षेत्र की सड़कों को पक्की करने के लिए बजट सत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया है। इन सड़कों के पक्की हो जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

स्कूली बच्चों को होती है परेशानी

कोटा क्षेत्र के मौहाकापा से खुरदुर के बीच हाई स्कूल और पीपरतराई से रानीसागर के बीच सीएसआर कॉलेज स्थित हैं। गांवों से कई छात्र कच्ची सड़कों से स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है जब कच्ची सड़कों पर कीचड़ हो जाता है। ऐसी स्थिति में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि इन मार्गों पर सड़कें बन जाती हैं, तो स्कूली बच्चों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment