नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
लालटेन लेकर पहुंचे कांग्रेसजन, जमकर किया विरोध
राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए अन्य राज्यों के उद्योगपतियों के आकर्षित होने का एकमात्र कारण सरप्लस बिजली है। बिजली सरप्लस होने के बावजूद ना तो आपूर्ति सही ढंग से हो रही है और ना ही औद्योगिक प्रतिष्ठानें चल पा रही हैं। बार-बार बिजली गुल होने का खामियाजा औद्योगिक संस्थानों को उठाना पड़ रहा है।
बिजली की आंख मिचौली और बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर आम जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों की दिक्कतें इतनी बढ़ गई हैं कि बिजली अफसर भी नहीं सुन रहे हैं। खेती-किसानी का सीजन भी शुरू हो गया है। रोपाई पद्धति से खेती करने वाले किसान भी बिजली गुल होने से परेशान हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी ने आम लोगों और किसानों की समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार से जिले में हल्ला बोल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन तिफरा सीएसईबी मुख्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कांग्रेसी हाथ में लालटेन लिए और बिजली कंपनी के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
विरोध का आलम ऐसा था कि राहगीर भी ठहरकर अपनी सहभागिता निभाते रहे
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजनों, ग्रामीणों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली उत्पादन और वितरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ सरप्लस राज्य है। हमारी बिजली से मध्यप्रदेश, गोवा, सहित कई प्रदेश रोशन होते हैं, पर अब छत्तीसगढ़ स्वयं अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता के साथ किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239637
Total views : 8287889