रायपुर आने वाली फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला, चेन्नई एयरपोर्ट पर बस से बाहर नहीं निकल पा रहे यात्री

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 रायपुर: चेन्नई एयरपोर्ट पर आज यानीं सोमवार सुबह 8.20 बजे रायपुर की 6E6797 indigo की फ्लाइट पर मधुमक्खी का हमला हो गया. हमले का आशय यह है कि मधुमक्खियां ने अचानक विमान के पिछले हिस्से में झूम पड़े.

जब मधुमक्खी का हमला हुआ उस समय रायपुर आने वाले यात्री चेन्नई एयरपोर्ट से बस में बैठकर विमान तक पहुंच गए थे. एयरपोर्ट के स्टाफ आनंदपाल ने विभाग के दोनों गेट को बंद कर दिया. यात्रियों के हिदायत दी गई कि वे बस के अंदर ही बैठे रहे. वही इस वजह से फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान नहीं कर सकी. बता दे चेन्नई से रायपुर आने वाली फ्लाइट का टाइम 8.20 बजे है.

इस विमान में रायपुर के भी 2 दर्ज़न से ज्यादा यात्री हैं. इनमें छत्तीसगढ़ बीजेपी के आईटी सेल के उप संयोजक मितुल कोठारी भी शामिल हैं. उन्होंने एनपीजी न्यूज़ को बताया कि पूरे फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर मधुमक्खी ने घेर लिया एवं एयरपोर्ट का ग्राउंडस्टाफ़ इंतज़ार कर रहा था के ये मधुमक्खी जाए तो यात्रियों की बोर्डिंग शुरू की जा सके. समाचार लिखे जाने तक विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *