राज्य स्तरीय पर्वतारोहण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर में जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स की सहभागिता
नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल की रिपोर्ट
मुंगेली – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से 22 से 26 जून 2024 तक कुल्लू मनाली में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार इस शिविर में मुंगेली जिले के 05 स्काउट्स और 05 गाइड्स शामिल हो रहे हैं। इनका नेतृत्व प्रभारी रोहिणी ठाकुर और युगल सिंह राजपूत करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट सी. के. घृतलहरे ने प्रतिभागियों को ट्रैक शूट वितरित किए और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीओसी स्काउट मोरजध्वज सप्रे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमित गुप्ता, पीताम्बर दास मानिकपुरी, नीरज खुसरो, परमेश्वर राजपुत, आत्माराम साहू, कृष, ओम, पालेश्वर, ईशांत देवकुमार यादव, दिधिति, सरस्वती, लितेश चौहान, पायल, ज्योति यादव आदि उपस्थित थे।
यह शिविर प्रतिभागियों के लिए न केवल पर्वतारोहण के कौशल सीखने का अवसर होगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199879
Total views : 8237738