रायपुर। बरसात के मौसम में राजधानीवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह समस्या फिल्टर प्लांट के पाइप लाइन में बारिश का कचरा जमा होने की वजह से शुरू हुई है. जिसकी वजह से आज सुबह शहर की सभी टंकियो में पानी की आपूर्ति नहीं हुई. इसकी सूचना मिलने पर पाइपलाइन की सफाई के लिए टीम जुट गई है.
जानकारी के अनुसार खारुन नदी स्थित वाटर वर्ल्ड फिल्टर प्लांट के पाइप लाइन में बारिश का कचरा जमा होने की वजह से आज शहर की सभी टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई. वार्ड के डीडी नगर सेक्टर 1 टंकी और डंगनिया पानी टंकी से भी सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है.
नगर निगम के अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ पाइपलाइन की सफाई के काम में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. शाम तक पानी आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है. अगर आज सफाई का काम पूरा नहीं हो सका तो यह समस्या अगले 1-2 दिनों तक बनी रह सकती है और राजधानी रायपुर के 4 लाख घरों में पानी की मुसीबत आ पड़ेगी.


Author: Deepak Mittal









