महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास गृह समेत ये विभाग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। सीएम फडणवीस के पास गृह विभाग रहेगा। वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त विभाग और एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया है।

सीएम फडणवीस के पास रहेंगे ये विभाग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय, सामान्य प्रशासन, सूचना और प्रचार विभाग अपने पास रखा है। जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजित पवार को वित्त के साथ राज्य उत्पाद शुल्क मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किस कैबिनेट मंत्री को मिला कौन सा विभाग, यहां पढ़ें..

  • फडणवीस सरकार में चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
  • गणेश नाइक को वन मंत्रालय
  • दादा भुसे को स्कूल शिक्षा विभाग
  • उदय सामंत को उद्योग विभाग
  • पंकजा मुंडे को पर्यावरण विभाग
  • माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग
  • धनंजय मुंडे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • अशोक उइके को आदिवासी विकास
  • आशीष शेलार को आईटी और संस्कृति विभाग
  • राधा कृष्ण विखे पाटिल को जलसंपदा विभाग
  • हसन मुश्रिफ को मेडिकल शिक्षा विभाग
  • चंद्रकांत पाटिल को उच्च शिक्षा विभाग
  • गणेश नायक को वन मंत्रालय
  • गिरीश महाजन को आपदा प्रबंधन विभाग
  • गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति विभाग
  • संजय राठौड़ को मिट्टी एवं जल संरक्षण
  • धनंजय मुंडे को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • मंगल प्रभात लोढ़ा को कौशल विकास
  • जयकुमार रावल को मार्केटिंग विभाग
  • अतुल सावे को पिछड़ा वर्ग विकास विभाग
  • शंभूराज देसाई को पर्यटन विभाग
  • अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास विभाग
  • शिवेंद्रराजे भोसले को पब्लिक वर्क्स विभाग
  • जयकुमार गोरे को ग्रामीण विकास विभाग
  • नरहरि झिरवाल को फूड एवं ड्रग एडिमिस्ट्रेशन विभाग
  • संजय सावकरे को कपड़ा विभाग संजय सिरसाट को सामाजिक न्याय विभाग
  • प्रताप सरनाईक को परिवहन मंत्रालय
  • भरत गोगावले को रोजगार विभाग
  • मकरंद पाटिल को राहत एवं पुनर्वास विभाग
  • नितीश राणे को मछली एवं बंदरगाह विभाग
  • आकाश फुंडकर को श्रम विभाग
  • बाबासाहेब पाटिल को सहकारिता विभाग
  • प्रकाश आविटकर को परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है।

वहीं बात करें राज्यमंत्री को मिले विभागों की तो आशीष जायसवाल को वित्त विभाग, माधुरी मिसाल को शहरी विकास, पंकज मोयर को सहकारिता, मेघना बोडिंकर महिला एवं बाल विकास, इंद्रनील नाइको को उद्योग और योगेश कदम को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *