भाजपा मंडल घरघोड़ा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

Ambika sonwani

घरघोड़ा- घरघोड़ा नगर शक्ति केंद्र-02 की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। उक्त शक्ति केंद्र के अंतर्गत नगर के कुल 06 वार्डों के कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें वार्ड क्र.03 से क्रमशः 08 वार्ड तक के भाजपेयी सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को प्रचंड मतों से जीतने की रणनीति बनायी गई।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कुल 05 बिंदुओं पर कार्य करने की योजना तैयार की गई, जिसमें प्रत्येक मतदान केंद्र में बैठक की तिथि निर्धारित की गई। इसके अलावा दीवार लेखन व झंडा लगाने से लेकर लाभार्थी संपर्क के जरिये जन-जन तक पहुंचने की बात कही गई और पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वालों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा प्रवेश कराने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में भाजपा जिला महामंत्री श्री नरेश पंडा का ओजस्वी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, वहीं नगर पंचायत घरघोड़ा के पूर्व अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा ने अपना सुझाव एवं मंतव्य रखा। इसके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा सहित श्याम भोजवानी, सुनील जोल्हे व नगर पंचायत के भूतपूर्व अध्यक्ष चन्द्रदीप सिदार ने अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री डॉ. राजेश पटेल ने किया तथा अंत में उपस्थिति आभार सुरेंद्र सिन्हा के द्वारा प्रकट किया गया।
उक्त बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा जी, मंडल अध्यक्ष सहनूराम पैंकरा जी, मंडल महामंत्री डॉ राजेश पटेल जी, शक्ति केंद्र के प्रभारी श्री शिशु सिन्हा जी, संयोजक श्री श्याम भोजवानी जी, सह संयोजक श्री सुनील जोल्हे जी, प्रभारी सुरेंद्र सिन्हा जी एवं सह प्रभारी श्री सुनील होता जी, विनय दर्शन जी, गुड्डू गौटिया जी, जगतराम जी, श्रीमती सुशीला मेहर जी, शिवरती चौधरी जी, संपत लहरे जी, रोशन तिवारी जी, कुंतीला उराँव जी, पालू उराँव जी, कलावती साहू जी, विशाखा साहू जी, संतोषी महंत जी, बसंती सिदार जी, फूलकुंवर यादव जी, गजेंद्र जी, सहेत्तर दास जी, दुबराज सिंह जी सहित शक्ति केंद्र क्षेत्र के सभी ज्येष्ठ/श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *