बिलासपुर – एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन

बिलासपुर। केंद्र सरकार देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है और विभिन्न विशेष कार्य योजनाओं के माध्यम से सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में, केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप एसईसीएल ने भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ के उद्देश्य को अपनाते हुए 16 जून से 30 जून 2024 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया है। इस वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा का मुख्य थीम ‘वर्षा जल संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन’ है।

 

इस पहल के तहत, 16 जून 2024 को एसईसीएल मुख्यालय के प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास और विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रम संघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समस्त उपस्थितों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मियों से अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान भी किया। यह स्वच्छता शपथ कार्यक्रम मुख्यालय बिलासपुर सहित एसईसीएल के सभी क्षेत्रों और कार्यालयों में भी मनाया गया।

 

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है:

 

16 जून को सभी क्षेत्रों और खानों में स्वच्छता शपथ ली जाएगी।

17 जून को सभी खानों और विभागों में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध का आह्वान किया जाएगा।

18 जून को सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब) पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

19 जून को सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

21 जून को खदानों, विभाग प

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment