बकरीद के मद्देनजर थाना सरगांव में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल कुमार अग्रवाल नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

बकरीद के मद्देनजर थाना सरगांव में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक…

सरगांव थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए रविवार को शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

मुंगेली- मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान सरगांव थाना प्रभारी श्री अमित गुप्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को ईद -उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।

 

 इस दौरान थाना प्रभारी श्री अमित गुप्ता व स.उ.नि अजय चौरसिया ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को देकर सहयोग प्रदान करें ।

 

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक श्री त्रिलोकचंद अग्रवाल, नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानंद साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष राम जुड़नावन साहू, पथरिया सरपंच संघ अध्यक्ष निर्मल दिवाकर, पार्षद रामकुमार कौशिक, रामफल लहरी, विष्णु राजपूत, मुस्लिम समाज से रशिद खान, वहाब खान, जुनैद खान, शाहनवाज खान, सहित क्षेत्र के पत्रकार- निर्मल अग्रवाल महेंद्र साहू, शिव पांडे, संपत्ति शर्मा, नारायण बंजारे राजकुमार यादव, शानू खान, व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment