फेंकने की जरूरत नहीं! फ्रिज में रखा चावल है सेहत का खजाना, वजन घटाएं, ब्लड शुगर भी रखें कंट्रोल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अक्सर लोग फ्रिज में बचा हुआ खाना खाने से बचते हैं क्योंकि इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा बासी चावल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?

फिटनेस कोच राल्स्टन डिसूजा के अनुसार, बासी चावल न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है, बल्कि वजन घटाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी कारगर है। अगर आपके घर में बचा हुआ चावल है, तो इसे फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें।

कैसे फायदेमंद है बासी चावल?

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

राल्स्टन का कहना है कि जब पके हुए चावल को 12-24 घंटे फ्रिज में रखा जाता है, तो उसमें मौजूद स्टार्च “रजिस्टेंट स्टार्च” में बदल जाता है। यह स्टार्च फाइबर की तरह काम करता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है, जो डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है।

कैंसर का खतरा कम करता है

रजिस्टेंट स्टार्च पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, यह कोलोन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम करता है।

वजन घटाने में सहायक

बासी चावल ताजा चावल की तुलना में शरीर में धीरे-धीरे पचता है, जिससे इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। आप बासी चावल को ओवन में गर्म करके खा सकते हैं, जिससे इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।

स्टार्च वाली चीजें भी होती हैं फायदेमंद

फिटनेस कोच के अनुसार, चावल ही नहीं, बल्कि आलू, पास्ता और ब्रेड जैसे स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ भी फ्रिज में रखने पर ज्यादा पोषण प्रदान कर सकते हैं।

क्या ताजा चावल बुरा है?

यह नहीं कहा जा रहा कि ताजा चावल खराब होता है। बल्कि यह जानकारी बताती है कि बासी चावल हमारे शरीर को अपेक्षा से ज्यादा फायदे पहुंचा सकता है। तो अगली बार बचा हुआ चावल फेंकने से पहले इसके फायदों के बारे में जरूर सोचें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *