पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : कल थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम ग्राम छोटे गुमडा में मारपीट से एक युवक गंभीर घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए हायर हॉस्पिटल रेफर किया गया है, घटना की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कल ग्राम छोटे गुमडा निवासी सुकमनी दास (45) ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे भावेश महंत (18) पर छोटे गुमडा निवासी सुधीर गुप्ता (29) ने डंडे से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे भावेश बेहोश हो गया। जब भावेश के माता-पिता और बहन ने सुधीर से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। 

रिपोर्ट के आधार पर थाना घरघोड़ा में आरोपित पर अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आहत का प्रारंभिक उपचार के पश्चात रायपुर रिफर किया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई विल्फे्रड मसीह के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम आरोपी सुधीर गुप्ता के सकुनत दबिश दिए और आरोपी को हिरासत पर लेकर थाना लाया गया।

आरोपित सुधीर गुप्ता पिता गोपाल प्रसाद गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन छोटे गुमडा, थाना घरघोडा ने अपने मेमोरंडम बयान पर भावेश और उसके परिवार के साथ पूर्व से रंजिश चले आने की बात बताया और जब दिनांक 01.02.2025 के शाम भावेश दास महंत इसके घर पास आया था तो पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने के नियत से लकडी के डण्डा से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया ।

कुछ देर बाद जब भावेश के पिता, मां एवं उसके बहन आये तो उन्हें भी गाली गलौज मारपीट किया है आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक लकडी के डण्डा की जप्ती कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *