नगरीय निकाय चुनाव में लापरवाही करने वाले 6 शिक्षकों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि आज निर्वाचन कार्य के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आकस्मिक निरीक्षण करने कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंच गये। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक प्रशिक्षण स्थल से नदारद मिले।
जिसके बाद कलेक्टर ने ऐसे लापरवाह 6 शिक्षकों पर जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने निलंबन की कार्रवाई की है।






Author: Deepak Mittal









