*अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर*
प्रार्थीया ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिग लड़की घर से नया रायपुर घुमने जा रही हूं कहकर निकली है जो अभी तक वापस नही आई है। जिस पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर गुमशुदा बालिका नाबालिग होने से थाना सिविल लाईन मंे अपराध क्रमांक 287/22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की की पतासाजी करते हुए नाबालिग लड़की को आरोपी नरेश जगत के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिग लड़की से पूछताछ करने पर आरोपी नरेश जगत द्वारा उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताये जाने पर आरोपी नरेश जगत को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
नरेश जगत पिता स्व. श्री डमरू जगत उम्र 24 साल पता डी.एन.के. कालोनी ग्राउंड के पीछे, कोण्डागांव।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217094
Total views : 8259097