ग्राम पंचायत बसना के अध्यक्ष सहित 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से श्री रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से श्री नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से श्री नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से श्री धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से श्री भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से श्री आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से श्री रोहित प्रधान एवं वार्ड क्रमांक 13 से श्री गंगाराम पटेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

नगर पंचायत बसना से अध्यक्ष पद हेतु डॉ. खूशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से श्री आशीष साहू (तिरथो होटल), वार्ड क्रमांक 11 से श्री महेन्दर सिंह (पिन्टू), वार्ड क्रमांक 13 से श्री राकेश डड़सेना पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 से श्री मनोज कुमार पाण्डे और वार्ड क्रमांक 7 से श्री मेला राम जायसवाल, सक्ती जिला के नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से श्री जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 7 से राधा देवी टंडन एवं वार्ड 15 से श्री जयशंकर पटेल, सारगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से श्री घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक 3 से श्री मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक 8 से श्री सौभाग्य शरण सिंह पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 7 से श्री सीता पैकरा, सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के वार्ड क्रमांक 14 से श्री विवेक कुमार नामदेव, जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक एक से श्री रामनिवास गुप्ता, रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के वार्ड क्रमांक 15 से श्री सत्येन्द्र चेलक एवं गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 6 से श्री दीपक श्रीवास पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार बालोद जिले के नगर पंचायत डौण्डी के वार्ड क्रमांक 8 से माधुरी रावटे, वार्ड क्रमांक 9 से श्री राजेन्द्र कुमार मानकर और नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 4 से श्री राजू रावटे एवं दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती गीता बघेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 से श्री चंदन यादव और नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 13 से श्री पी. विजय कुमार परिमि पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *