तकनीकी कारणों से किसानों के खाते में बोनस की राशि नहीं मिलने की जांच के लिए 26 जनवरी तक करे खाता सत्यापन  – कलेक्टर अग्रवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से करे निराकरण
26 जनवरी की आवश्यक तैयारियां समय बद्ध तरीके से करे पूर्ण
अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर लगातार करे कड़ी कार्यवाही
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

गरियाबंद 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  अग्रवाल ने तकनीकी त्रुटि के कारण किसानों के खाते में बोनस राशि नहीं मिलने की जांच करने ऐसे किसानों का 26 जनवरी तक अनिवार्य रूप से खाता सत्यापन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सरकारी बैंक के नोडल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को समन्वय कर खाता सत्यापन के कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेच चुके ऐसे किसानों के खातों में धान बोनस की राशि मिल सकेगी, जिनको अभी तक तकनीकी त्रुटि के कारण बोनस राशि प्राप्त नहीं हुई है। समय सीमा की समीक्षा बैठक में डीएफओ श्री मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एडीएम श्री अविनाश भोई सहित एसडीएम और विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर  अग्रवाल ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में निवासरत पीवीटीजी कमार सदस्यों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सड़क, संचार, बिजली, पेयजल एवं आवास आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर  अग्रवाल ने कलेक्टर  अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों से नामांतरण, खाता विभाजन, बंटवारा एवं सीमांकन आदि के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने समय सीमा के बाहर सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से उनके न्यायालय में पेंडिंग प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर सक्रियता के साथ लगातार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने 26 जनवरी की सभी जरूरी तैयारियां समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभागों को दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की अच्छे से तैयारी साफ सफाई, साज सज्जा, परेड, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित झांकियों की प्रस्तुति की भी तैयारी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 8.45 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड गरियाबंद में की जायेगी। इसमें सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *