बिलासपुर : पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के सासन एवं सरला स्टेशनों के मध्य तीसरी व चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु सासन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसका विवरण इस प्रकार है ।
*रद्द होने वाली गाडियां –*
दिनांक 07 से 14 दिसम्बर 2026 तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 06 से 13 दिसम्बर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 06 से 13 दिसम्बर 2026 तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 07 से 14 दिसम्बर 2026 तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी ।
Author: Deepak Mittal









