जिंदल स्टील एंड पावर के पूर्व सीईओ दिनेश कुमार सरावगी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप! नवीन जिंदल बोले, कड़ा एक्शन लेंगे!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायगढ़

Jindal Steel and Power: जिंदल स्टील ग्रुप के एक सीनियर अधिकारी और जेएसपीएल रायगढ़ के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिनेश कुमार सरावगी पर एक महिला ने फ्लाइट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूरा घटनाक्रम साझा किया है। महिला और जिंदल ग्रुप के अधिकारी दिनेश कुमार सरावगी कोलकाता से अबू धाबी वाली फ्लाइट पर एक-दूसरे के बगल बैठे थे। अबू धाबी से महिला को बोस्टन जाना था। बता दें कि इस पूरे प्रकरण पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कड़ा एक्शन लेने की बात कही है।

किस पद पर हैं दिनेश कुमार सरावगी?

महिला ने एक्स पर लिखा है कि दिनेश कुमार सरावगी करीब 65 वर्ष के होंगे और वो ओमान में रहते हैं। वहीं, दिनेश कुमार सरावगी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वो इस समय Vulcan Green Steel के सीईओ हैं। जो कि जिंदल स्टील ग्रुप की हिस्सा है। बता दें कि इससे पहले वो जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड का हिस्सा थे। सरावगी लंबे समय से जिंदल स्टील ग्रुप का हिस्सा हैं।

हालाकि जिंदल स्टील ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान महिला यात्री द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोपी दिनेश कुमार सरावगी पिछले साल से कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नहीं हैं। जिंदल स्टील ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सरावगी वर्तमान में ओमान में वल्कन ग्रीन स्टील के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।

अश्लील वीडियो दिखाने लगे

महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिनेश कुमार सरावगी ने बताया कि वो राजस्थान के चुरु के रहने वाले हैं। उनका बेटा यूएस में रहता है। शुरुआती बातचीत परिवार और अन्य बातों से शुरू हुई। इसके बाद बातचीत पसंद आदि की तरफ मुड़ गई। इस बीच, सरावगी ने महिला से पूछा कि क्या उन्हें फिल्में देखना पसंद है? महिला का जवाब सकारात्मक आने पर वो अपने फोन से कुछ क्लिप दिखाने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान वो फोन में अश्लील वीडियो दिखाने लगे। इस पूरे प्रकरण ने महिला को झकझोर कर रख दिया। वो किसी तरह शौचालय की तरफ जाने में सफल रही है। साथ ही, पूरे घटनाक्रम को फ्लाइट के स्टाफ को बताया। बता दें कि महिला और सरावगी Etihad से सफर कर रहे थे।

फ्लाइट अटेंडेंट का कैसा था रिस्पॉन्स?

महिला ने बताया कि फ्लाइट के लोगों ने उनका ध्यान अच्छे से रखा था। साथ ही, उन्हें कुछ खाने-पीने का सामान दिया और उनकी सीट को दूसरी जगह शिफ्ट किया। महिला ने बताया कि अटेंडेंट ने उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया। साथ ही, फ्लाइट स्टाफ ने अबू धाबी पुलिस को अलर्ट कर दिया था। लेकिन महिला को वहां से बोस्टन के लिए जाना था। इसलिए वो औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज करवा पाईं। बता दें कि महिला को सरावगी से दूर रखने के लिए फ्लाइट स्टाफ ने उन्हें दूसरे गेट से निकाला।

नवीन जिंदल का रिस्पांस

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नवीन जिंदल ने एक्स पर लिखा है कि कंपनी ऐसी घटनाओं के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *