छत्तीसगढ़ विधानसभा : दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, विस अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने बताया अपूर्णीय क्षति…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही 5 दिवंगत पूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई. दिवंगत सदस्य मकसूदन लाल चंद्राकर, अमीन साय, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, अग्नि चंद्राकर और अंतु राम कश्यप के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदस्यों के निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सदस्यों के निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी. इसके साथ नेता-प्रतपिक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत पूर्व सदस्यों के साथ एक पारिवारिक संबंध रहा है. उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *