छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन, अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन, अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार

 

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक दस दिन पहले ही हो गई है, लेकिन अभी प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश की संभावना जताई है, हालांकि इसे प्री-मानसून की कैटेगरी में ही रखा गया है।

अभी पूरे प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में कुछ समय है, लेकिन यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले दो से तीन दिनों में यह छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में सक्रिय हो जाएगा। फिलहाल, बस्तर संभाग में मानसून सक्रिय है और यहां से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्री-मानसूनी बारिश अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड और गांगेय बंगाल में भी शुरू होगी।

 

21-22 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। साथ ही, मानसून का पश्चिमी हिस्सा भी 10 दिन बाद गुजरात से आगे बढ़ जाएगा। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक प्री-मानसून की अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां भी बन रही हैं।

 

अगले तीन दिनों में उत्तर की ओर बढ़ेगा मानसून

 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में मानसून आगे बढ़ रहा है। मानसून अब राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले दो से तीन दिनों में इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।

दो से तीन डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के लगभग सभी संभागों के जिलों में

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *