दीपक मित्तल
बालोद जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, एस.डी.एम. शीतल बंसल, एस.डी. ओ.पी. प्रतीक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185206
Total views : 8218344