उम्र और फीस का कोई बंधन नहीं, 18 जून से कॉलेजों में प्रवेश, 35 हजार सीटों पर दाखिले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

उम्र और फीस का कोई बंधन नहीं, 18 जून से कॉलेजों में प्रवेश, 35 हजार सीटों पर दाखिले

 

बिलासपुर। शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए कॉलेजों में दाखिले की तैयारियां जोर-शोर से पूरी हो चुकी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध 121 कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के 35 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए 18 जून से पोर्टल खुलेगा। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में कई नए बदलाव किए गए हैं जो छात्रों के लिए लाभदायक होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से अब प्रवेश के लिए उम्र और फीस का कोई बंधन नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा का द्वार सभी के लिए खुला रहेगा।

 

शासन द्वारा जारी प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार, 18 जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होगी। शासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के शिक्षण शुल्क में छूट दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने से कई महत्वपूर्ण परिवर्तन भी होंगे, हालांकि, इसे लेकर कुछ तकनीकी समस्याएं भी हैं जिन्हें जल्द सुलझाया जाएगा।

 

विश्वविद्यालय के अधिकारियों का दावा है कि सभी तैयारियां 17 जून तक पूरी कर ली जाएंगी। प्रवेश के समय छात्रों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की मूल प्रति अनिवार्य होगी, डुप्लीकेट कापी लाने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रमाण-पत्र खोने पर छात्र को थाने में शिकायत दर्ज कराकर नया प्रमाण-पत्र बनवाना होगा।

 

सीट रिक्त होने पर मिलेगा प्रवेश

 

नए नियमों के अनुसार, अगर किसी छात्र के अभिभावक का तबादला हो गया है और प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, तो सीट रिक्त होने पर उसे प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए अभिभावक का कार्यभार ग्रहण करने का पत्र अनिवार्य होगा। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के बाद पास होने वाले छात्रों को भी सीट रिक्त होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment