नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान

आबकारी अधिकारियों के संरक्षण में गली-गली बिक रही शराब – गागड़ा
शराब कोचियों से मिलती है मोटी रकम इसलिए संरक्षण
सरकार बदली लेकिन व्यवस्था बदलना नही चाहते अधिकारी




बीजापुर – सरकार बदली पर आबकारी व्यवस्था बदलने को तैयार नही,चूंकि मोटी कमाई का खेल कोचियों के माध्यम से गली-गली फल-फूल रहा है। आबकारी अधिकारियों का भरपुर संरक्षण मिल रहा है इसलिए बिना किसी भय के शराब बेची परोसी जा रही है। उक्त आरोप भाजयुमो नेता फूलचंद गागड़ा ने लगाया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आबकारी विभाग पर फूलचंद गागड़ा ने आगे कहा कि जो पुरानी व्यवस्था थी वैसा ही आज भी चल रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है परंतु मोटी कमाई के फेर में अधिकारी व्यवस्था बदलना नही चाहते। शराब दुकान के खुलते ही कोचियों की लाइन लग जाती है और इन्हें अधिक दाम में बेची जाती है फिर कोचिये गली-गली में शराब बेचते परोसते हैं।
जिले में आबकारी अधिकारी,आबकारी डीईओ,एसआई ऐसी व्यवस्था बनी है कार्य करने के लिए, लेकिन इन्ही के संरक्षण में कोचिये फल-फूल रहे हैं।
गागड़ा ने आगे कहा कि शराब कोचियों से इन अधिकारियों को मोटी रकम मिलती है इसलिए कार्यवाही से बचते हैं तो वहीं दुकान से ही कोचियों के लिए शराब सप्लाई होती है ऐसे में कार्यवाही और नकेल कसने जैसे उम्मीद करना बेमानी होगी।
तुम शराब का नशा करो और हम पैसे का.यह कहना गलत नही होगा आबकारी विभाग के लिए, चूंकि नगर की बात हो या जिले भर की बात करें हर तरफ गली-गली में कोचिये शराब बेच परोस रहे हैं और कोई भय भी नही है इन्हें पूरी संरक्षण आबकारी अधिकारियों से ही मिलती है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209143
Total views : 8249239