अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं विवेक शुक्ला को नवीन पदस्थापना की शुभकामनाओं के साथ दी गई ससम्मान विदाई…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विगत 11 माह से मुंगेली जिले में थे कार्यरत

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के सभा कक्ष में दिनांक 18/01/ 2025 को मुंगेली जिले में मार्च 2023 से पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं विवेक शुक्ला को उनके नवीन पद स्थापना हेतु कार्यमुक्त उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल भापुसे द्वारा बताया गया कि उक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों ने विगत 11 माह से पूरी मेहनत और लगन के साथ सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनके स्थानान्तरण पर बधाई देने के साथ ही नवीन पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी गई।

ज्ञातव्य हो कुछ दिवस पूर्व पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल का स्थानांतरण जिला कोरिया एवं विवेक शुक्ला का स्थानांतरण रायपुर जिले में हुआ है।

उक्त विदाई समारोह में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, रक्षित निरीक्षक मुंगेली, थाना/ चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सायबर स्टाफ उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *