अतिरिक्त कक्ष, कम्प्यूटर लैब, रैम्प एवं सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंगः बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में लगभग दो करोड़ रूपये से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर लैब, रैम्प एवं सौर ऊर्जा संयंत्र के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक आरंग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गनपत राम लोधी अध्यक्ष महाविद्यालय जन भागीदारी प्रबंधन समिति ने की।

विशिष्ट अतिथि दुकलहीन बाई गारूहिक धर्मपत्नी स्व. बद्री प्रसाद गारूहिक एवं दानदात्री, देवनाथ साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. के.एन. शर्मा प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय जनभागीदारी प्रबंधन समिति अध्यक्ष गनपत राम लोधी को शपथ दिलाया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने महाविद्यालय के प्रथम तल में कक्ष निर्माण हेतु 15 लाख रू. प्रदान करने की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में हो रहे नित नवीन विकास कार्यों के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एन. शर्मा एवं महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *