अक्षर साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित हुए कवि हीरामणी वैष्णव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पिछले 18 वर्षों से कृति कला एवं साहित्य परिषद् बिलासपुर द्वारा आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रतिवर्ष प्रदेश के साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा कवि को “अक्षर साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष यह सम्मान भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में कार्यरत प्रदेश के सबसे चर्चित युवा हास्य कवि हीरामणी वैष्णव को गत शनिवार की संध्या ग्राम पंचायत जांजी (बिलासपुर) में आयोजित कवि सम्मेलन के संयोजक व समिति के अध्यक्ष हास्य कवि शरद यादव सहित उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया गया।

ज्ञात हो कि मात्र दो वर्षों के अल्पांतराल में ही छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित देश के 12 राज्यों में अपनी कविता से बालको और कोरबा सहित प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हीरामणी वैष्णव शेमारू टीवी में शैलेष लोढ़ा के साथ बहुचर्चित शो “वाह भाई वाह” में प्रस्तुति देने के अलावा दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं अन्य टीवी चैनलों में भी प्रस्तुति दे चुके हैं।

पिछले साल ही उन्हें छत्तीसगढ़ की सबसे अग्रणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा “छत्तीसगढ़ युवा साहित्य रत्न – 2024” और KMF India मेरठ द्वारा “कविमित्र सम्मान” से भी सम्मानित किया गया था।

कवि वैष्णव ने अपनी इस सफ़लता और सम्मान का पूरा श्रेय अपनी माता धनेश्वरी वैष्णव व अपने गुरुजनों के अलावा भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड के उच्च अधिकारियों विशेषकर डिपार्टमेंट हेड आर के सिंह, निकेत श्रीवास्तव, प्रकांत सिन्हा, मनोज रमैया एवं शिफ्ट सुप्रिटेंडेंट धनेश वर्मा, जैनेंद्र शर्मा, संतोष साहू, अनूप तिर्की, पुनीत पांडेय, सी एच मुरली, मनीष साहू, शैलेन्द्र जायसवाल, कर्ना वी, मनीष शांडिल्य, रविन्द्र भौमना, अविनाश साहू व समस्त सहकर्मी बंधुओं के सहित संपूर्ण बालको प्रबंधन व बालको इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव को दिया जिन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में हर संभव सहयोग प्रदान कर इस मुकाम तक पहुंचाने में अपना विशेष ययोगदान दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *