रायपुर: बैजनाथपारा इलाके में एक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। आरोपी ने वाहन चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी और लोगों को भयभीत किया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की, जिसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में हुई है, जो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि राहुल ठाकुर ने घटना के दौरान अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में चलाते हुए उत्पात मचाया और बाद में पिस्टल लेकर वापस आए।
स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल ठाकुर और उसके साथी पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का दावा किया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219541
Total views : 8262258