भिलाई में प्रेम विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई में प्रेम विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
धीरज सरोज उर्फ विक्की की गर्लफ्रेंड के घर पर हुई हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में प्रेम संबंध को लेकर एक युवक धीरज सरोज (25) उर्फ विक्की की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के माझीपारा इलाके की है।

पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को चिन्हित किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है — जिसमें युवती का भाई सूरज, और अन्य दो आरोपी धीरज और सिद्धांत शामिल हैं। बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक धीरज का पास ही रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था। घटना के दिन युवती की मां और भाई सूरज घर पर नहीं थे, इसी दौरान धीरज अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। युवती ने उसे रोका, लेकिन वह घर में चला गया।

कुछ समय बाद जब युवती का भाई सूरज घर लौट आया और दोनों को एक साथ देखा, तो उसने अपने ममेरे भाइयों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर धीरज की बेरहमी से पिटाई की, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं और धीरज मौके पर ही दम तोड़ दिया।

धीरज की मां शोभा सरोज ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या युवती ने घर में बुलाकर कराई। जब तक वे घटना स्थल पहुँचीं, धीरज खून से लथपथ हालत में था।

छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस मृतक और आरोपियों के बीच संबंधों और घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *