WhatsApp का आया नया अपडेट, अब इस अंदाज में होगा वीडियो कॉल, मिलेंगे ये मजेदार इफेक्ट्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

व्हाट्सएप का इस्तेमाल रोजाना करोड़ों लोग करते हैं, इस समय शायद ही ऐसा कोई होगा जो मैसेज या फिर वीडियाो कॉल करने के लिए व्हाट्सएप का यूज नहीं करता होगा। इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 2 बिलियन से ज्यादा कॉल किए जाते हैं।

इस फीचर को और बेहतरीन बनाने के लिए व्हाट्सएप आए दिन नए-नए अपडेट लेकर आ रहा है। व्हाट्सएप ने आने वाले होलीडे सीजन को ध्यान में रखते हुए मोबाइल प्लेटफॉर्म और डेस्कटॉप पर नए अपडेट किए है। जिससे यूजर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल पर बात करना और बेहतर हो जाएगा।

व्हाट्सएप ने मोबाइल प्लेटफॉर्म और डेस्कटॉप पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को और अच्छा बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किया हैं। जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल्स के दौरान कई नए इफेक्ट्स का चयन कर सकते हैं। इस अपडेट में आप ग्रुप चैट में कॉल में विशेष मेंबर को चुनने का भी विकल्प जोड़ा गया है।

WhatsApp ने जोड़े 10 नए इफेक्ट्स

व्हाट्सएप के इस नए अपडेट में अब आप ग्रुप कॉल करते समय उस व्यक्ति को चुन सकते हैं, जिससे आप बात करना चाहते हैं। पहले ग्रुप कॉल करते समय ग्रुप के सभी लोग शामिल हो जाते थे, लेकिन अब आप कॉल करते समय आप उन लोगों को ही चुन सकते हैं जिससे आप बात करना चाहते हैं। वीडियो कॉल का और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए व्हाट्सएप ने मजेदार इफेक्ट्स को भी जोड़ा है। व्हाट्सएप से वीडियो कॉल करते समय आपको 10 मजेदार इफेक्ट्स चुनने का विकल्प हैं। यूजर्स अब बात करते हुए चाहे तो कुत्ते का कान लगा सकते हैं, आप पानी के अंदर भी दिख सकते हैं, आप माइक्रोफोन पकड़े हुए भी नजर आ सकते हैं। ये इफेक्ट वीडियों कॉल को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।

डेस्कटॉप से वीडियो कॉल करना आसान

व्हाट्सएप ने डेस्कटॉप में भी वीडियो कॉल को काफी बेहतर किया है। व्हाट्सएप ने डेस्कटॉप एप में कॉल टैब में कई विकल्प जोड़े हैं। अब कोई भी यूजर्स जब कॉल टैब खोलते हैं, तो आपको अब कॉल शुरू करना, कॉल लिंक बनाना या सीधे नंबर डायल करना आसान हो गया है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो लोग कॉल करते समय डेस्कटॉप का उपयोग करते हैं। इसके अलावा आपको व्हाट्सएप वीडियो कॉल करते समय हाई-रेजोल्यूशन वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप अच्छी क्वालिटी में निजी और ग्रुप कॉल्स कर सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *