अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन, सहायक शिक्षक निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर/शासकीय कार्य में बाधा, अनधिकृत अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी, विकासखंड कोटा में पदस्थ सहायक शिक्षक अभिमन्यु मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


   जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच में शिक्षक के बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने तथा 7 सितंबर को शराब सेवन कर  विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटा में अभद्र व्यवहार एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत सामने आई।

शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तखतपुर निर्धारित किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *