नई दिल्ली। नवंबर के आख़िरी दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह घनी धुंध और बढ़ती ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इंडिया गेट, राजघाट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही। धुंध के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है।
कहाँ होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार:
-
तमिलनाडु में 19 से 24 नवंबर के बीच भारी बारिश की आशंका है।
-
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 से 22 नवंबर के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है।
इन इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे नमी और बढ़ सकती है।
कहाँ चलेगी शीत लहर?
IMD के मुताबिक:
-
मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 19 और 20 नवंबर को शीत लहर चल सकती है।
-
पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 19-20 नवंबर को शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है।
-
मध्य महाराष्ट्र में 19 नवंबर को कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली में हवा बदतर
दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है।
सोमवार को दिल्ली का AQI 356 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार—
-
5 निगरानी केंद्रों ने AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया।
-
29 केंद्रों ने AQI को 300 से 400 के बीच बताया, जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी है।
सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्र:
-
बवाना – 419
-
नरेला – 405
-
जहांगीरपुरी – 404
-
वजीरपुर – 402
-
रोहिणी – 401
दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ता प्रदूषण और कोहरे का मिश्रण सर्दी के साथ स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185369
Total views : 8218557