रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा 29 सितंबर 2026 को संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।
जारी विज्ञापन के अनुसार कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 1812 रिक्त संविदा पदों की पूर्ति की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।




















विभाग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए इससे पहले 9 सितंबर 2026 को संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया था। अब विस्तृत विज्ञापन जारी करते हुए विभिन्न संविदा पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in के माध्यम से करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पदवार पात्रता शर्तें विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में दी गई हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Author: Deepak Mittal









