छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने शिकायत के आधार पर नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में कार्रवाई की। टीम के कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारी विद्यासागर गोपाल को कथित तौर पर 22 हजार रुपये की रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया।
ACB की टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और अधिकारी को अपने कब्जे में लिया। मामले में रिश्वत की रकम किस काम के एवज में मांगी गई थी, इसे लेकर जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









