पथरिया में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ नगर साहू समाज का निर्वाचन, विष्णु साहू बने अध्यक्ष

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पथरिया में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ नगर साहू समाज का निर्वाचन, विष्णु साहू बने अध्यक्ष

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

पथरिया। मंगलवार को नगर साहू समाज पथरिया का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में पर्यवेक्षक के रूप में ओमप्रकाश साहू (संरक्षक, तहसील पथरिया), अध्यक्ष रामकुमार साहू और निर्णायक समिति के पवित्र साहू शामिल हुए। निर्वाचन प्रक्रिया विधि एवं सामाजिक नियमावली के अनुसार संपन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर विष्णु साहू, उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर नंदिनी साहू, संगठन सचिव पद पर रुक्मणी साहू तथा सचिव पद पर सुरेश साहू को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक ग्राम जुनवानी के सामाजिक भवन में आयोजित की गई थी।

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक विकास और कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष विष्णु साहू ने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बबला साहू, बुधारी साहू, प्रहलाद साहू, विष्णु साहू, संतोष साहू, राजू राम साहू, नवल साहू, मंत्री साहू सहित साहू समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *