जे के मिश्र / बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात दोनों युवक शराब के नशे में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
सूत्रों के अनुसार, एक पत्रकार ने इस घटना की जानकारी तारबाहर पुलिस को दी थी। पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक लोहे की पाइप और दो धारदार चापड़ भी बरामद किए। हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने पहली बार दोनों युवकों को थाने ले जाने के बाद रिहा कर दिया था।
वीडियो वायरल होने पर दोबारा कार्रवाई
वीडियो के वायरल होते ही पुलिस पर आरोप लगे कि उन्होंने पहली बार गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया था। वीडियो के चलते प्रशासन पर सवाल उठने के बाद पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
पकड़े गए युवकों की पहचान हीरालाल उर्फ खोटली (29) निवासी चांटीडीह और अरमान खान (23) निवासी मगरपारा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202345
Total views : 8240780