दिग्गज भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों ने हर किसी के मन में अलग जगह बनाई।
‘भारत कुमार’ के नाम से भी मशहूर हुए मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक्टर 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद करेगा।
पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज सुबह 3:30 बजे मनोज कुमार ने आखिरी सांस ली।
वे पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने ये जानकारी दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8211150
Total views : 8251670