इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को नोटिस जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के माध्यम से बच्चों के यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार से संबंधित सामग्री (CSEAM) के प्रसार को गंभीरता से लेते हुए मेटा को नोटिस जारी किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी विज्ञापन और कंटेंट तत्काल हटाए जाएं, जो बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देते हों या उस तक पहुंच आसान बनाते हों।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मेटा से इस मामले में सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है। मंत्रालय कंपनी की कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली, विज्ञापनों की समीक्षा प्रक्रिया तथा प्लेटफॉर्म पर अवैध एवं हानिकारक सामग्री के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी भी मांग सकता है।

इससे पहले भी मंत्रालय ने मेटा से स्पष्टीकरण मांगा था कि इंस्टाग्राम पर इस प्रकार के विज्ञापन कैसे प्रसारित हुए, उन्हें रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य में बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कंपनी की क्या कार्ययोजना है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment