Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 4 लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तराखंड,8  मई 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है. उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. 4 यात्रियों की मौत की सूचना है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं. उत्तरकाशी के डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं. यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था. गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बताई जा रही है.

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधनटीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी के साथ ही राजस्व टीम की रवाना हो गई है. घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है.

निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश
ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था. हादसे के लिए ख़राब मौसम को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है. हालांकि अभी सही वजह से सामने नहीं आ पाई है. इसके साथ ही ये भी सवाल है कि अगर मौसम खराब था तो किन परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक टीम के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *