एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासिनक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इधर से उधर किया गया है। बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है।

गृह विभाग की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में 19 पुलिस अधीक्षक को नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईज और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment