प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि प्रसून जोशी भारतीय सिनेमा जगत का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने सिनेमा से लेकर विज्ञापन जगत और साहित्य तक अपनी छाप छोड़ी है। प्रसून जोशी की कलम से कई शानदार और यादगार गीत निकले हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैश्नव ने कहाकि प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून जोशी बेहद क्रिएटिव हैं, जिनकी विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा में पूरी दुनिया में तारीफ हुई है। इसके बावजूद उनका दिल लगातार भारत के लिए धड़कता रहता है।
वैष्णव ने कहा कि जोशी के शब्द देश की मिट्टी की खुशबू रखते हैं। उनकी दृष्टि भारतीय संस्कृति के सुनहरे अतीत का दर्शन कराती है। मंत्री ने आगे लिखा कि प्रसून जोशी के नेतृत्व में, प्रसार भारती नई ऊर्जा, गहरी उद्देश्य और एक ताजा रचनात्मक आवाज़ खोजेगा। उनके लिए एक यादगार और सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
Author: Deepak Mittal








