प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही उत्कर्ष ने साझा किया अपना अनुभव, बिजली बिल हुआ कम, सब्सिडी भी मिली

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही उत्कर्ष ने साझा किया अपना अनुभव, बिजली बिल हुआ कम, सब्सिडी भी मिली
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही उत्कर्ष ने साझा किया अपना अनुभव, बिजली बिल हुआ कम, सब्सिडी भी मिली

नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और क्लीन एनर्जी के प्रति आमजन को प्रोत्साहित करने भारत सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की शुरुआत की गई है। योजना के तहत सरकार हर-घर को सूर्य घर बनाना एवं सरकार उपभोक्ताओं के बिजली बिल को शून्य करने का प्रयास कर रही है। इस योजना के तहत् प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने का लक्ष्य है।

इसके तहत घरों की छत पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की जाती है। इस योजना के हितग्राही अंबिकापुर निवासी उत्कर्ष सिंह विस्तार से बताते हैं कि है “मैंने जून 2024 में सूर्यघर योजना के तहत घर में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाया है। यह संयंत्र तीन किलोवाट का है जिसकी लागत एक लाख नब्बे हजार के करीब रही। सबसे अच्छी बात ये है कि इस योजना के तहत हितग्राही को सब्सिडी का भी प्रावधान है और मुझे 78000 रूपये की सब्सिडी भी मिली है।

अभी पिछले चार महीने से जबसे नेट मीटर लगा है, ऐवरेज बिल भी लगभग कम आ रहा है। पिछले महीने तो बिजली बिल माइनस 384 आया। मैं तो शासन की इस योजना से बहुत ज्यादा खुश हूं और सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए और लोगों को भी प्रेरित भी कर रहा हूं। जो भी मेरे रिश्तेदार हैं, मेरे दोस्त हैं, मेरे पड़ोसी हैं, ताकि वो भी इस योजना से जुड़ें और ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना के लिए धन्यवाद देते हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राज्य में इस योजना के क्रियान्वयन हेतु आभार प्रकट करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत हितग्राही को अधिकतम 78 हजार रूपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से हितग्राही को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और उत्पादित अतिरिक्त बिजली सरकार वापस खरीदेगी, जिससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रूपये की आय होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी मिल सकेगा। इस योजना द्वारा बंजर भूमि में छोटे पैमाने पर सौर संयंत्र स्थापित करने में किसानों की सहायता करके अन्नदाता को ऊर्जादाता में बदलने पर भी जोर दिया जा रहा है।राज्य सरकार किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखकर कर रही कार्य: मंत्री केदार कश्यप

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *