सेवा पखवाड़ा के तहत सरगांव मंडल में मातृभक्ति की अनोखी पहल: 75 पेड़ों का रोपण अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सेवा पखवाड़ा के तहत सरगांव मंडल में मातृभक्ति की अनोखी पहल: 75 पेड़ों का रोपण अभियान

एक पेड़ माँ के नाम:मां की ममता और पर्यावरण की रक्षा को समर्पित-रिजवान

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव- प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर आज जिला मुंगेली के सरगांव मंडल अंतर्गत ग्राम सांवा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिजवान हक के नेतृत्व में 75 पेड़ों का वितरण और रोपण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और किसान भाई-बहन शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिजवान हक, सरपंच रामशीला राजपूत, दुकलहा साहू (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति), रामनारायण राजपूत (पंच), बोधराम राजपूत, विवेक साहू (संस्था प्रभारी), ललित साहू सहित गांव की महिलाएं और किसान बंधु उपस्थित रहे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और मातृभक्ति को समर्पित था, जो प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाने का हिस्सा है।

इस अवसर पर रिजवान हक ने कहा की “यह कार्यक्रम मां की ममता और पर्यावरण की रक्षा को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी को सेवा और विकास के पथ पर आगे बढ़ना है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *